{"_id":"64da7a4e541d603fa20db356","slug":"power-supply-disrupted-for-six-hours-due-to-wire-break-chandauli-news-c-189-1-svns1011-1228-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तार टूटने से छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तार टूटने से छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
कंदवा। गाजीपुर के जमानियां उपकेंद्र से क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाले 33 हजार वोल्ट का तार रविवार की रात बरुइन गांव के पास टूट गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। छह घंटे बाद तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे असना, ककरैत, डेढ़गांवा, धीना, रेरुआ व जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से 120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों और दर्जनों मोबाईल टावरों को विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार की रात करीब नौ बजे अचानक 33 हजार वोल्ट का तार बरुइन गांव के पास टूट कर गिर गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने से लोग उमस व गर्मी से बिलबिला उठे। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। भोर के तीन बजे टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।