फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pottery purchase will accelerate, traders hopeful

त्योहारी सीजन में बर्तन बिक्री में तेजी की आस में है व्यापारी

Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pottery purchase will accelerate, traders hopeful
चकिया। कोरोना महामारी के संकट के लंबे दौर के बाद धीरे-धीरे बाजारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की प्रक्रिया तेज हो रही है। इससे विभिन्न व्यवसायों के व्यापारियों में व्यापार के बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे में बर्तन व्यापारी भी आशान्वित हैं कि बर्तन का कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में लाकडाउन के कारण शादी-विवाह भी कम खर्चे में निपटाने की मजबूरी थी। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण बिक्री पूरी तरह ठप रही। इससे महाजन के यहां से मंगाया गया माल भी डंप हो गया। अनलॉक-5 की प्रक्रिया के आरंभ होने से बर्तनों की दुकाने फिर से खुल गई है तथा बिक्री भी हो रही है। 17 अक्तूबर से नवरात्र आरंभ होने के साथ ही दशहरा, धनतेरस, दीपावली, डाला छठ जैसे त्यौहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इससे बिक्री तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद व्यवसाय में तेजी दिख रही है। यह तेजी त्योहारों के सीजन में और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
केशरी नंदन। कोरोना काल में लंबे समय तक दुकाने बंद रहने से व्यवसाय प्रभावित हुआ है। अब त्यौहारी सीजन में व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। इससे पूूरे वर्ष का घाटा पूरा हो सकता है।अजय जायसवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने का असर बिक्री पर दिखाई दे रहा है। लेकिन आगे आने वाले त्यौहारों पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद से तैयारी की जा रही है।ओमप्रकाश जायसवाल

लंबे समय तक कारोबार ठप रहने के कारण माल डंप हो गया था। शादी-विवाह का काम भी कम खर्च में होने के कारण बिक्री पर असर पड़ा है, लेकिन त्यौहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।बुद्धिराम गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed