फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Potholes on most of the roads in the district

सीएम का आदेश बेअसर, जिले की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे बरकरार

Thu, 25 Aug 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Potholes on most of the roads in the district
कमालपुर के ओनावल में खड़ंजा बिछाते श्रीकेश व सुनील। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सभी सड़कों को बरसात के पहले गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया था। इसके लिए संबंधित विभागों को शासन से धन भी जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके लापरवाही से जिले की अधिकांश सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। इससे जरा सी बारिश के बाद इन सड़कों पर चलना कठिन हो जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन से करीब दो करोड़ रुपये की मांग की थी। शासन ने विभाग को धन उपलब्ध भी करा दिया। इसके बाद विभाग ने सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ किया ही था कि बारिश शुरू हो गई। इससे विभागीय ठेकेदारों ने कुछ सड़कों पर गिट्टी बिछाने के बाद कार्य बंद कर दिया है। अब बरसात के बाद ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस दौरान सड़कों पर बिछाई गिट्टी बिखर जाएगी और सड़क को फिर नए सिरे से बनाना पड़ेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इन दिनों पीडब्ल्यूडी जिले के रामगढ़ में बाबा कीनाराम जन्मस्थली को जाने वाली सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य कर रहा है क्योंकि वहां 25 अगस्त, बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। वहां की सड़कों की दशा सुधारने के लिए जन्मस्थली पर होने वाले कार्यक्रम संयोजकों की टीम ने वाराणसी में कमिश्नर से शिकायत की थी। कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद वहां सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ हुआ।
विज्ञापन

कमालपुर। क्षेत्र में नौरंगाबाद-धानापुर मार्ग पर स्थित नौरंगाबाद से शहीदगांव सहित अनेक गांवों की सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां बिखर गई हैं। विगत पांच साल से सड़क जर्जर है। ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क पर मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर विकासखंड को जोड़ने वाली सड़कों के बदहाल होने से दर्जनों गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, जयप्रकाश यादव, सतीश मौर्य, दिनेश पाल, पवन पांडेय, मनोज पांडेय, मधुकर पाठक, बुल्लू यादव, शौकत अली, राजेश मौर्य ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
ताराजीवनपुर। क्षेत्र में तारापुर को कैली से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गड्ढों में तब्दील हुई सड़क पर प्रतिदिन दर्जनों गांव के लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे राहगीरों में नाराजगी।
कैली से चंदौली कोजोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले माह मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। इस दौरान मुख्यालय से तारापुर तक मरम्मत हुआ लेकिन तारापुर से कैली तक कार्य नहीं किया गया है। इससे आए दिन राहगीर गड्ढोंमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जीवनपुर गांव निवासी गुड्डू तिवारी ने बताया कि लापरवाही के कारण सड़क पूरी नहीं बन पायी। आलमपुर गांव निवासी नगीना यादव ने बताया कि प्रशासन की उपेक्षा के कारण जनपद की बहुत सी सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। इस पर राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सदलपुरा निवासी गुड्डू ने बताया कि चंदौली सेतारापुर तो राहगीर किसी प्रकार आवागमन कर लेते हैं लेकिन तारापुर से कैलीजाने के लिए सोचना पड़ता है। मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है। रूपेठा गांव निवासी राकेश यादव ने बताया कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
धीना। रेलवे स्टेशन से डैना गांव होते हुए तुलसी आश्रम रोड से इमिलिया गांव जाने वाली सड़क की हालत बहुत ही खराब है। सड़क में काफी गहरे गड्ढे बन गए हैं। ईंट की गिट्टियां डाली गई हैं लेकिन इसपर केवल ट्रैक्टर ही आ जा सकते हैं। दोपहिया व चार पहिया वाहनों के चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इस वर्ष काफी कम बरसात होने के बावजूद सड़क इतनी खराब हो गई है कि चलने योग्य नहीं बची है। धीना से तुलसी आश्रम रोड को जोड़ने वाली सड़क का करीब छह किलोमीटर हिस्सा पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मे है जिसमें लगभग आधी सड़क तो पिछले वर्ष बनी पर शेष की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि मात्र तीन वर्ष पहले बनी सड़क चलने योग्य नहीं रह गई है। इस संबंध में सहायक अभियंता डीएन यादव ने बताया कि सड़क मरम्मत की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। अभी बरसात के कारण कार्य बंद है। सितंबर माह के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से कार्य आरंभ हो जाएगा। इन दिनों रामगढ़ में सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य चल रहा है। डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
कमालपुर। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने में विभाग फेल हुआ तो कुश्ती के शौकीन ओनावल गांव के दो पहलवानों ने सड़क की मरम्मत करने का बीड़ा उठा लिया। उन्होंने सड़क पर टूटकर बिखरे खड़ंजो को खुद की मेहनत से दुरुस्त कर दिया।

डेढगावां बाजार से ओनावल गांव को जोड़ने वाली सड़क डेढगावां बाजार से लेहरा -मनिहरा ड्रेन तक पक्की है। सड़क के शेष हिस्से पर ओनावल गांव तक खड़ंजा बिछा है। लेहरा - मनिहरा ड्रेन के किनारे सड़क ओनावल गांव तक जाती है। इस ड्रेन पर रेग्यूलेटर भी लगा है जिसके बंद होने पर या अधिक पानी होने पर उसका बहाव खड़ंजा को तोड़ते हुए ओनावल के सिवान की ओर जाता है। पानी के फोर्स से खड़ंजे उखड़ गए हैं। इन उखड़े खडंजों को सही करने के लिए ओनावल गांव के श्रीकेश पहलवान और सुनील पहलवान आगे आए। दोनों घर से सगड़ी ले आए और दूर से मिट्टी व ईंट लाकर खड़ंजों को दुरुस्त कर दिया। इससे सड़क चलने लायक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed