फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pothole on the way, people walking

मार्ग पर गड्ढों की भरमार, लोगों का चलना दुश्वार

Fri, 25 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pothole on the way, people walking
पीडीडीयू नगर-चहनियां क्षतिग्रस्त मार्ग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर से गांवों को जोड़ने वाला पीडीडीयू नगर-चहनियां मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि यह पता कर पाना मुश्किल हो जाएगा की सड़क कहां पर है। बावजूद इसके न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई फ्रिक है। इस मार्ग पर यह हाल तब जबकि हर रोज तकरीबन डेढ़ से दो हजार दो और छोटे चार पहिया वाहन के अलावा चार-से पांच हजार लोगों का आवागमन है। पीडीडीयू नगर से चहनियां मार्ग 15 किमी से अधिक लंबा है। यह मार्ग 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है। इसके साथ इस मार्ग पर काफी लोगों का आवागमन लगा रहता है। इस मार्ग पर रेलवे की दो कालोनियां समेत यार्ड भी स्थित है। इसके बाद यह मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। दरअसल इस मार्ग पर न तो जिले के अधिकारी आते और न ही कोई प्रतिनिधि। इस मार्ग का इस्तेमाल रेलवे के कर्मचारी या फिर ग्रामीण करते हैं। चहनिया से पीडीडीयू नगर सहित वाराणसी जाने के लिए लोगों को काफी सुगम रास्ता है। मगर सड़क की बदहाली के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से हर रोज ट्रैक्टर, कार व बाइक सवार गुजरते है। सड़क में गड्ढ़ों के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। जगह -जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। ठंड में भी अत्यधिक धुंध के चलते वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है जो कि सड़क दुर्घटना का कारण भी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed