फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Postal Department started 'Dhai Akhar Patra' writing competition

डाक विभाग ने शुरू की ‘ढाई आखर पत्र’ लेखन प्रतियोगिता

Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Postal Department started 'Dhai Akhar Patra' writing competition
पीडीडीयू नगर। भारतीय डाक विभाग की ओर से ‘विजन फॉर इण्डिया 2047’ विषय पर ढाई आखर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णा यादव ने बताया कि ‘ढाई आखर पत्र’ पत्र लेखन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

पहला वर्ग 18 वर्ष तक और दूसरा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का होगा। पत्र डाक विभाग द्वारा जारी अंतर्देशीय पत्र अथवा लिफाफे में ही स्वीकार्य किया जाएगा। जिसमें 500 और 1000 शब्दों में अंग्रेजी, हिंदी अथवा स्थानीय भाषा में हाथ से पत्र लिखा जा सकता है। बताया कि पत्र लिखने वाले व्यक्ति को अपना पूरा नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और विद्यालय के नाम सहित अंकित कर उसे पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी नाम से 31 अक्टूबर 2022 तक भेजना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर विभिन्न चार श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचीस हजार, दस हजार व पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचास हजार, पचीस हजार व दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। पूरे देश में 40 लाख 20 हजार रुपये के पुरस्कार विजेताओं को दिए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed