फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Polling will be held on May 9 in six gram panchayats of the district, 20 polling parties appointed in chandauli

चंदौलीः जिले की छह ग्राम पंचायतों में नौ मई को होगा मतदान, 20 पोलिंग पार्टियां नियुक्त

Fri, 07 May 2021 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held on May 9 in six gram panchayats of the district, 20 polling parties appointed in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंदौली में पीडीडीयू नगर जिले की छह ग्राम पंचायतों में नौ मई को मतदान होना है इसके लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 11 मई को ब्लाॅकों में मतगणना कराई जाएगी। प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत की वजह से यहां चुनाव स्थगित किया गया था।

विज्ञापन


जिन गांवों में मतदान होने हैं इन ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों के नामांकन और प्रतीक चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सदर ब्लाॅक के हथियानी, सकलडीहा के सराय पकवान, चहनियां के खंडवारी, नियामताबाद के महाबलपुर व नौगढ़ ब्लाॅक की परसहुआं व शमशेरपुर ग्राम पंचायतों में नौ मई को वोट पडेंगे। इसके लिए 20 पोलिग पार्टियां नियुक्त की गई हैं। मतदान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो बूथ बनाए जाएंगे। ऐसे में 12 पोलिग पार्टियां बूथों पर भेजी जाएंगी। शेष आठ को रिजर्व में रखा जाएगा। एक दिन पहले आठ मई की शाम को पोलिग पार्टियां बूथों पर पहुंचेंगी। वहीं नौ मई की सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 11 मई को मतों की गिनती कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed