फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Polling parties will leave by bus and small vehicle

बस और छोटे वाहन से रवाना होगी पोलिंग पार्टी

Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave by bus and small vehicle
चंदौली। मतदान कराने के लिए बूथों पर रवाना होने के लिए कार्मिकों को इस बार बस या छोटे चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए चुनाव आयोग ने बस से बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने का आदेश दिया। इसको लेकर परिवहन विभाग के अफसर वाहनों के अधीग्रहण में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसी के चलते चुनाव आयोग पूरी सर्तकता के साथ मतदान कराने की रणनीति तैयार की है। इस बार मतदान कार्मिकों को बूथों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग व जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। परिवहन विभाग बसों व मिनी बसों के इंतजाम में जुटा हुआ है। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। परिवहन विभाग ने बोलेरो वाहनों का आंकड़ा तैयार कर लिया है। जबकि स्कार्पियो व मैजिक वाहन की सूची बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी है। ऐसे में उनके निरीक्षण और दौरे को लेकर वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसको लेकर सरकारी विभागों के वाहनों का अधीग्रहण किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसर को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा के 1694 बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए लगभग 650 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। वाहनों के अधीग्रहण के लिए लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। रवानगी से पहले वाहनों को नवीन मंडी में खड़ा करा दिया जाएगा। विनय कुमार, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed