{"_id":"6755f375df82d2d4970f2df5","slug":"polices-c-plan-app-reunited-the-girl-with-her-family-chandauli-news-c-189-1-va11003-124193-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस के सी प्लान एप ने बच्ची को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस के सी प्लान एप ने बच्ची को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
चंदौली। शनिवार को शहाबगंज थाना क्षेत्र की बिलासपुर केनरा गांव निवासी रामाकांत पासवान की बेटी सुनैना पासवान घर से स्कूल के लिए निकली थी। बस में नींद आने के कारण वह मुगलसराय के चकिया तिराहे पर आ गई। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सी प्लान एप की मदद से बालिका को उसके परिजनों से मिलाया।
कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि केनरा गांव की सुनैना पासवान शनिवार को सुबह प्राइवेट बस से स्कूल के लिए निकली थी। बस में वह सो गई और मुगलसराय पहुंच गई। सुनैना के पास घर लौटने के लिए पैसा नहीं थे। एक दुकान के वह रोती मिली। डर के कारण वह घर वालों का मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही थी। रेलवे चौकी प्रभारी अजय यादव उसे पुलिस सहायता केंद्र ले गए। पूछताछ में उसने अपना नाम और पता बताया।
पुलिस ने सी प्लान एप की मदद से बिलासपुर के केनरा गांव में संपर्क किया। गांव के लोगों ने बताया कि एक बच्ची स्कूल से घर नहीं आई लौटी है, जिसकी तलाश परिजन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सुनैना के माता-पिता को इसकी सूचना दी। परिजन देर शाम रेलवे चौकी पर सुनैना को लेने के लिए पहुंच गए।