फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police will attack illegal business of firecrackers

Chandauli News: पटाखे के अवैध कारोबार पर पुलिस करेगी प्रहार

Fri, 04 Oct 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Police will attack illegal business of firecrackers
पीडीडीयू नगर। जिले में अवैध पटाखों का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चुकी है। बरेली में हुए ब्लॉस्ट के बाद एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को विशेष जांच अभियान चलाकर पटाखे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दीपावली नजदीक आते ही पटाखों के अवैध भंडारण का खेल शुरू हो गया है। इसके अलावा अवैध रूप से पटाखों का निर्माण भी किया जा रहा है। अवैध पटाखों के मामले में जिले में भी कई मामले सामने आ चुके है। 20 मार्च 2018 को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मढ़िया गांव से अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 60 किलोग्राम बारूद, 30 किलोग्राम गंधक पाउडर, 130 सुतली बम, आठ किलोग्राम लोहे व पांच किलोग्राम एल्युमिनियम का बुरादा सहित बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किये थे।
विज्ञापन

28 फरवरी 2017 को जिले के चकिया क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री की भनक न तो पुलिस को लग पाई थी और न ही अन्य एजेंसियों को। बाद में कार्रवाई की गई। 17 अक्तूबर 2017 को पुलिस ने नगर पंचायत सैयदराजा में छापा मारकर अवैध पटाखा फैक्ट्री भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा सैयदराजा के दो व्यवसायी 07 फरवरी 2007
विज्ञापन
विज्ञापन

में सवारी गाड़ी में पटाखा लेकर पीडीडीयू नगर की ओर आ रहे थे। इसी बीच अलीनगर के झांसी गांव के पास जीटी रोड पर विस्फोट हो गया था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी।

कोट---
डीजीपी के निर्देश पर सभी सीओ को पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हर हाल में अवैध कारोबार को रोकने को कहा गया है। पटाखा का अवैध भंडारण और निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य लांग्हे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article