फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police stopped SP leader from going to DM office

पुलिस ने सपा नेता को डीएम कार्यालय जाने रोका

Mon, 24 Aug 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Police stopped SP leader from going to DM office
पीडीडीयू नगर। जिले की समस्याओं से संबंधित दस सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने के लिए डीएम के पास जा रहे सपा नेता और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव को पुलिस ने उनके घर से निकलने ही नहीं दिया। अलीनगर स्थित आवास पर पुलिस तैनात रही। बाद में संतोष यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

खराब सड़कों को ठीक करावाने, किसानों को समय से खाद उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के संबंध में सपा नेता ओर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने साइकिल रैली निकालकर चंदौली जाने और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौेंपने की घोषण की थी। सोमवार की सुबह ही पुलिस संतोष यादव के आवास पर पहुंच गई और संतोष को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। बाद में एसडीएम से वार्ता के बाद घर पर ही सीओ कुंअर प्रभात सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र, अलीनगर एसओ बृजेश चंद तिवारी के साथ पीएससी के जवानों रहे। पत्रक सौंपने वालों में संतोष यादव के साथ रामविलास प्रधान, विनय यादव डब्बू सभासद, अशोक सभासद, अंकित यादव ,धीरज यादव ,प्रदीप यादव ,केदार यादव, राजेश, महेश सोनकर ,मनीष मिश्र रहे।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार अपने विफलता को छुपाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपने बात को कहने पर भी प्रशासन के बल पर रोक लगाई जा रही है। लेकिन इस तानाशाही रवैया से जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष यादव
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed