{"_id":"616db632739bb11f9c331208","slug":"police-stopped-former-mla-from-going-to-dhanapur-placed-under-house-arrest-chandauli-news-vns61794127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को धानापुर जाने से पुलिस ने रोका, किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को धानापुर जाने से पुलिस ने रोका, किया नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को सोमवार को किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने आवास पर नजरबंद कर रखा था। लेकिन पूर्व विधायक धानापुर जाने पर अड़ गए। हवाला दिया कि एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई है और उसका शव नहीं मिला है। लिहाजा मौके पर जाना जरूरी है। इसके बाद मनोज सिंह अपने काफिले के साथ धानापुर के लिए निकले पड़े। लेकिन सैयदराजा पुलिस ने रास्ते में ही उनको रोक लिया।
पूर्व विधायक के वाहन के आगे पुलिस ने अपना वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक और सैयदराजा थाना प्रभारी के बीच कहासुनी भी हुई। एसएचओ ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें सैयदराजा से बाहर नहीं जाने देने का आदेश है। भरे बाजार घंटों जिच के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को दोबारा उनके आवास में नजरबंद कर दिया।
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अब देश आजाद नहीं रह गया है। यहां लोगों की आजादी का हनन सरकार पुलिस-प्रशासन के बल पर कर रही है। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है तो एक आम शहरी के साथ पुलिस-प्रशासन किस तरह पेश आता होता। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने मेरे काफिले को इस तरह रोका है। पुलिस-प्रशासन ने किन आधारों पर मेरी स्वतंत्रता को छिनने का प्रयास किया है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय