फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police reunite the separated father and son

पुलिस ने बिछड़े पिता -पुत्र को मिलाया

Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police reunite the separated father and son
शहाबगंज। थाने की पुलिस ने एक गायब युवक को ढूंढकर सोमवार को उसको उसके परिवार वालों को सौंप दिया। पुत्र पाकर परिवार वाले काफी अभिभूत हुए। परिवार वालों ने पुलिस को धन्यवाद कहा। दरअसल हुआ यूं कि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा भ्रमण पर जा रहे थे। उसी समय युवक गजधरा पुल के पास मिला। उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक ने गाड़ी रोककर पूछताछ किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। युवक को थाना लाया गया और तलाशी के दौरान मिले आईकार्ड के आधार पर बिहार के आरा जिला के भोजपुर थाने पर जानकारी दी गई। वहां से जानकारी मिली की श्याम सुंदर केशरी पुत्र राम प्रवेश केशरी की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को जानकारी दी। सूचना पाकर पिता राम प्रवेश केशरी सोमवार को शहाबगंज थाने पहुंच कर अपने पुत्र से मिले। पिता पुत्र के मिलते ही दोनों की आंखें नम हो गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed