फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police recovered one lakh 54 thousand in lock down

लॉक डाउन में पुलिस ने वसूले एक लाख 54 हजार

Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police recovered one lakh 54 thousand in lock down
सकलडीहा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच कोतवाली क्षेत्र में मास्क न लगाने व लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि बतौर जुर्माने वसूली है। क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस ने काफी सख्ती भी बरती है।
विज्ञापन

इस दौरान बाजारों व अन्य स्थानों पर बिला मास्क लगाए लॉकडाउन व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने एक लाख 54 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही लोगों से घरों में रहने व जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील की गई है। साथ ही बाहर निकलने पर मास्क की चेकिंग करने व अन्य नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए थाना क्षेत्र के गली, नुक्कड़ के सड़क मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटो पर बिना मास्क पहने बाइक चलाने, नियमों के विपरीत बाइक पर अधिक सवारी बैठाने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने, सोशल दूरी का पालन न करने और मनमाने तरीके से व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस सरकारी गाईडलाइन के विपरित जाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं। बिना वजह बाजार व चौराहों पर घूमने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने पटरी दुकानदारों, व्यवसायिक संस्थान के मालिकों को चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन करते हुए ही अपनी दुकानें खोलें अन्यथा जुर्माना वसूलने के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed