फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police knocking from door to door to deposit licensed weapons

लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के लिए घर-घर दस्तक दे रही पुलिस

Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police knocking from door to door to deposit licensed weapons
विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के साथ पुलिस अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटी हुई है। पुलिसकर्मी लाइसेंस धारकों के घर पहुंचकर शस्त्र जमा करने के लिए दस्तक दे रहे हैं। रविवार को केवल 22 लाइसेंस धारकों ने ही शस्त्र जमा किए जबकि 73 शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलखनारायण ने बताया कि विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों से लाइसेंसी असलहा जमा करवाए जा रहे हैं। लाइसेंस जमा करने में बचे 73 लोगों के असलहे शीघ्र जमा कराए जाएंगे। दूसरी ओर कुछ लाइसेंस धारकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि प्रशासन नक्सल इलाके के लोगों को सुरक्षा के लिए जारी किए असलहे क्यों जमा करवा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए दिया गया है। शस्त्र जमा कराने से उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। इन दिनों किसान रात के वक्त खेतों पर भी काम करता है। इसके लिए बाहर भी आना-जाना पड़ता है। उन्हें सुरक्षा के लिए शस्त्र रखना आवश्यक है। इसके बाद भी पुलिस घर-घर जाकर शस्त्र जमा कराने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed