फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police issued red card to five hundred people

पुलिस ने पांच सौ लोगों को जारी किया लाल कार्ड

Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Police issued red card to five hundred people
कंदवा। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रुति गुप्ता ने शुक्रवार की देर शाम कन्दवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/116 और शांति भंग की आशंका में 1900 लोगों को पाबंद किया है। पुलिस ने अब चुनाव में खलल डालने वाले क्षेत्र के 500 लोगों को चिह्नित कर लाल कार्ड थमाना शुरू कर दिया है। सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 500 लोगों को लाल कार्ड जारी किया गया है।जिसमें से 380 लोगों को लाल कार्ड थमाया गया है।शेष 120 लोगों को कल तक लाल कार्ड थमा दिया जाएगा। इस दौरान लच्छनधारी, रामजी यादव, फूलबदन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed