फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police is scanning the CCTV footage in search of the accused

आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police is scanning the CCTV footage in search of the accused
आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में पांच दिन पूर्व पानी की छींटा पड़ने के विवाद में कार सवार पर गोली चलाने वाले हमलावरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कई संदिग्ध व वांछितों से पूछताछ की गई। हमलावरों की जल्द ही पहचान करने का दावा किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार की देर रात सतपोखरी निवासी शहनवाज (34) की कार से हरिशंकरपुर के पास कुछ युवकों के ऊपर सड़क पर एकत्र गंदे पानी का छींटा पड़ गया था। इसी को लेकर एक युवक ने गोली चला दी थी। गोली कार का शीशा छेदते हुए कारोबारी के बाएं पैर में घुटने के नीचे जाकर लग गई थी। गोली चलने की जानकारी हुई तो कोतवाली पुलिस में आनन फानन मौके पर पहुंच गई थी। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। घटना के समय कारोबारी के साथ कार में उसका भतीजा इरशाद भी था। कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed