फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police freed 19 cattle from the clutches of smugglers

Chandauli News: तस्करों के चंगुल से 19 मवेशियों को पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 10 Aug 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police freed 19 cattle from the clutches of smugglers
स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास बुधवार की देर रात डीसीएम पर लाद कर ले जाए जा रहे बछड़ा व बछिया सहित 19 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। इस दौरान दो पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने पकड़े गए मवेशियों को अभिरक्षा में लेकर डीसीएम को सीज कर दिया है। वहीं पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एनएच पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसआई अशोक मिश्रा व पुलिसकर्मी बिहार की तरफ जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच उन्हें चंदौली की ओर से तेज गति से आता डीसीएम दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने डीसीएम को रोककर जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में मवेशी लदे मिले। पुलिस ने डीसीएम में सवार पशु तस्कर व चालक को गिरफ्त में ले लिया और ट्रक सहित सभी को थाने ले आई। यहां गिनती करने पर डीसीएम में 19 मवेशी मिले जिनमें दो मृत थे। एसओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में इटावा निवासी गौरव पटेल व कानपुर निवासी नीरज सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed