फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police Encounter in chandauli in late night one miscreant arrested after bullet injury stolen Scorpio and ATM cutting items found

Police Encounter: चंदौली में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, चोरी की स्कार्पियो और एटीएम काटने का सामान मिला

Thu, 30 Jun 2022 09:54 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 09:54 AM IST
सार

चंदौली पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया।  चोरी के ट्रक में चोरी की स्कार्पियो और एटीएम  काटने का सामान और कई राज्यों का नंबर प्लेट बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Police Encounter in chandauli in late night one miscreant arrested after bullet injury  stolen Scorpio and ATM cutting items found
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास बुधवार देर रात ट्रक सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं एसआई अभिनव भी घायल हो गए। चोरी के ट्रक में चोरी की स्कार्पियो और एटीएम  काटने का सामान और कई राज्यों का नंबर प्लेट बरामद हुआ।  

विज्ञापन


सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बलुआ पुलिस की टीम बुधवार की रात को गश्त कर रही थी। बलुआ गंगा पुल के पास राजस्थान का नंबर लगा ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई एक बदमाश घायल हो गया जबकि एक अन्य भाग निकला।
विज्ञापन


ट्रक में स्कार्पियो लदी थी और एटीएम लूटने का सामान पड़ा था। पुलिस के अनुसार बदमाश एटीएम लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं।  घायल बदमाश की पहचान अयूब खान(40 वर्ष),थाना सदर,अलवर,राजस्थान के रूप में हुई है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बदमाश ने बताया कि वह एटीएम काटने वाले गिरोह का सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका काम एटीएम को कटर से काटना है। पुलिस को चोरी का दस चक्का ट्रक, एक स्कार्पियो, कटर का सामान, गैस सिलिंडर, एक तमंचा, दो स्मार्ट फोन, एक डोंगल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed