फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police could not find clue of kidnapped doctor in chandauli

चंदौली: 24 घंटे बाद भी अपहृत चिकित्सक का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

Tue, 01 Jun 2021 10:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Jun 2021 10:30 PM IST
सार

बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव के निवासी डॉ. अमरेश्वर मौर्य सोमवार देर रात अपने क्लीनिक से बाइक द्वारा वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती बैठा लिया और वहां से निकल गए।

विज्ञापन
Police could not find clue of kidnapped doctor in chandauli
डॉक्टर के आवास पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या के अपहरण के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना के बाद बलुआ थाने की पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीम क्षेत्र से लगने वाली दूसरे जिले की सीमाओं पर बैरिकेडिग लगाकर वाहनों की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मंगलवार को आईजी एसके भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चिकित्सक को सकुशल जल्द बरामद करने व बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव के निवासी रामेश्वर मौर्य के पुत्र डॉ. अमरेश्वर मौर्य की चहनिया बाजार में क्लीनिक है। सोमवार की देर शाम डॉ. अमरेश्वर अपनी क्लीनिक बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जैसे ही वहीं फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास पहुंचे कि तभी चार पहिया वाहन से आये बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया और वहां से निकल गए। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police could not find clue of kidnapped doctor in chandauli
डॉ. अमरेश्वर मौर्या - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद मंगलवार को आईजी वाराणसी जोन एसके भगत ने अपहृत  चिकित्सक के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि चिकित्सक को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पुलिस ने बलुआ, चहनियां समेत क्षेत्र से सटी वाराणसी और गाजीपुर जिले की सीमाओं पर भी जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed