{"_id":"6058db968ebc3ec4ac068b44","slug":"police-cautious-about-panchayat-elections-chandauli-news-vns5813865184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस महकमा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस महकमा सतर्क
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अमित कुमार ने एएसपी, क्षेत्राधिकारी व सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस कर्मी सारी तैयारियां जल्द पूर्ण कर लें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर अविलंब उपलब्ध कराएं। हिस्ट्रीशीटरों व टाप-10 अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। वांछितों व वारंटियों की गिरफ्तारी के कार्य में तेजी लाएं। अधिक से अधिक वांछितों को अभियान चलाकर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की हिदायत दी। ताकि चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने लाइसेंसी असलहों को शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए। कहा कि असलहा की दुकानों की नियमित जांच की जाए। मानक की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की हिदायत दी। कहा कि सीओ व थानाध्यक्ष मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें। इस दौरान ग्रामीणों से बात कर वस्तु स्थिति से वाकिफ हो जाएं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर चुनाव के दौरान हुई हिंसक घटनाओं आदि के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें। उन्होंने शराब तस्करी पर लगाम लगाने पर जोर दिया। कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब की खपत हो सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बैठक में एएसपी दयाराम सरोज, एएसपी (आपरेशन) अनिल कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, प्रीति तिवारी अशोक मिश्रा, लक्ष्मण पर्वत, संतोष सिंह, एनएन सिंह, उदय प्रताप सिंह, बंदना सिंह, मिथिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।