फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught the ganja being brought in a Scorpio, two smugglers arrested with 54 kg of ganja

Chandauli : स्कार्पियो में रखकर ला रहे थे गांजा पुलिस ने पकड़ा, 54 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 06:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

नौगढ़ पुलिस ने गुडवर्क करते हुए 54 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों स्कॉर्पियों में गांजा रखकर तस्करी के फिराक में थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तब पुलिस ने घेरा डाला और इन्हें गिरफ्तार किया। एक आरोपी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाइ भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Police caught the ganja being brought in a Scorpio, two smugglers arrested with 54 kg of ganja
गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नौगढ़ पुलिस ने रविवार की रात 54 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम द्वारा अपराधियों की खोज बिन व तलाश में मझगाई मोड पर मौजूद थे की इसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो से बाहर से कुछ लोग आ रहे हैं उसमें कुछ अवैध सामग्री है और पुलिस तुरंत चौकन्या हो गई तभी मेझगाई मोड से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो में पुलिस ने टॉर्च बार के रोशनी दी लेकिन स्कॉर्पियो वाले भागने की फिराक में थे मगर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

विज्ञापन




अभियुक्त की पहचान जयप्रकाश उर्फ जे०पी०है जो जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है दूसरा अभियुक्त हरेंद्र कुमार है जो जनपद हाथरस का रहने वाला है दोनों अभियुक्त के ख़िलाफ़ नौगढ़ थाना में मुक़दमा दर्ज कर आगे कारवाही में पुलिस जुट गई।गिरफ़्तार अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ़ जे०पी०के ख़िलाफ़ जनपद अलीगढ़ में भी गैंगस्टर एक्ट का मुक़दमा दर्ज है और कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed