{"_id":"64ac54ba30bd49e353010f94","slug":"police-caught-1210-cases-of-liquor-worth-two-crore-18-lakh-chandauli-news-c-20-1-287012-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी शराब
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस की स्वाट, सर्विलांस और बबुरी थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर पांडेयपुर मोड़ से गुजर रहे एक ट्रेलर से 1210 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दस हजार 890 लीटर शराब की कीमत दो करोड़ 18 लाख बताई जा रही है। एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रविवार की दोपहर ढाई बजे सर्विलांस, स्वाट और बबुरी पुलिस की टीम ने पांडेयपुर मोड़ के पास से एक ट्रेलर को रोककर पड़ताल की तो उसमें से 1210 पेटी अंग्रेजी शराब बरादम हुई। उसकी दो करोड़ 18 लाख रुपये है। राजस्थान के जोधपुर जिले के ढढनियां गांव निवासी मोहनराम को गिरफ्तार किया गया।
उसने पूछताछ में बताया गया कि फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा एवं अन्य प्रांतों से बिहार में बिक्री के लिए अवैध शराब की तस्करी होती है।