फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police appealed to people to follow social distancing on foot

पैदल मार्च कर पुलिस ने लोगों से की सोशल डिस्टेंसिंग पालन की अपील

Sun, 03 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Police appealed to people to follow social distancing on foot
चकिया नगर में रूट मार्च करती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से देेश में लागू लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर न निकले। इसके लिए पुलिस लगातार पैदल और रूट मार्च कर रही है। रविवार को दूसरे दिन भी जिले के अलग अलग इलाकों में भ्रमण कर लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार नगर में रविवार को सीओ नीरज पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च कर नगर भ्रमण किया। इसके माध्यम से विश्वव्यापी कोरोना जैसी महामारी वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों को लाक डाउन का पालन करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। सीओ के साथ कोतवाल रहमतुल्लाह खान और पुलिस की टीम ने नगर में पैदल मार्च कर तथा हूटर बजाकर सड़क पर बे मतलब भ्रमण कर रहे लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को लाक डाउन का पालन करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील की। सीओ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करें। बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार निरीक्षक संतोष कुमार राय के नेतृत्व में नगर में पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर लोगों से घर में रहने का आह्वान किया। दोपहर में दल बल के साथ पुलिस कर्मी पैदल मार्च करते हुए निकले। इसके बाद बडा चौक, मुख्य बाजार, त्रिमुहानी, रामलीला मैदान आदि इलाके में भ्रमण लिया। इस मौके पर एसआई देवेन्द्र यादव, शैलेष सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed