फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   -Police and health workers are becoming increasingly corona positive

पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी तेजी से हो रहे कोरोना पाजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
-Police and health workers are becoming increasingly corona positive
पीडीडीयू नगर। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी के अलावा बाहर से लौटै प्रवासी और स्थानीय लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शनिवार को इन इलाकों को सील कर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार की रात 31 मरीजों की सूची जारी की गई। इसमें जीटी रोड पीडीडीयू नगर, सुभाष नगर, गांधी नगर, इंडियन इस्टीट्यूट कालोनी, रेलवे हास्पिटल, यूरोपियन कालोनी के मरीज हैं। इसके अलावा
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लाक के लखमीपुर, सहजौर, सकलडीहा ब्लाक के नोनार, चकिया में बलिया और पिपिरिया, शहाबगंज में तियरी, सैयदराजा में रेलवे कालोनी में कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैँ। वहीं बरहनी ब्लाक में कमालपुर पुलिस चौकी, धीना, भैसउर, अदसड़ और कंदवा थाना, चकिया कोतवाली के अलावा चंदौली गंगा रोड, एमसीएच विंग और कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में मरीज मिले हैँ। शनिवार को इन जगहों पर सैनिटाइजेशन के साथ ही सील करने का काम दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नोनार तुलसी आश्रम कस्बा में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पाजीटिव पाये गये हैं। इसकी जानकारी होते ही कस्बा में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की लापरवाही के चलते मरीजों के परिवार के सदस्य सकलडीहा कस्बा में बेखौफ घूम रहे हैं। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। चौकी पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।नोनार गांव का युवक 27 जुलाई को सिकन्दराबाद से घर पहुंचा हुआ था। इसके बाद सकलडीहा सीएचसी पहुंचकर जांच कराया था। जांच रिपोर्ट में एक ही पजिरवार के 28 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा कोरोना पाजीटिव पाये गये है। सूचना मिलते ही कस्बा में खलबली मच गया है। कोरोना पाजीटिव परिवार का बड़ा भाई घूमकर झूठी रिपोर्ट का दावा करते हुए सकलडीहा थाना से लेकर नोनार तुलसी आश्रम कस्बा में बेखौफ घूम रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस बावत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि कोरोना पाजीटिव परिवार के लोग होम क्वारंटीन का पालन नही करेंगे तो उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। वहीं धीना संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की कोरोना रिपोर्ट में भैसउर गांव के दो युवक पाजिटिव पाए गए हैं। दोनों 27 जुलाई को हरिद्वार से घर लौटे थे। एक युवक की उम्र 24 साल और दूसरे की उम्र 27 साल है। जांच के बाद रिर्पोट पाजिटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने गांव को सील कर दिया। साथ ही लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजंगज गांव में दूसरा कोरोना पाजिटिव मरीज पाये जाने से गांव में हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमित को एम्बूलेंस के माध्यम से कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया। वही क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव हड़कंप की स्थिति है। शुक्रवार को ही इस मरीज को एम्बूलेंस द्वारा कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। शनिवार को ग्राम प्रधान दीनानाथ कुशवाहा ने सफाईकर्मी के सहायता से पूरे गांव को सेनिटाईज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed