फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pokhara was not cleaned even after the order of the Minister of State

Chandauli News: राज्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं हुई पोखरे की सफाई

Sun, 26 Mar 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pokhara was not cleaned even after the order of the Minister of State
जिला मुख्यालय स्थित सड़सा बाबा पोखरे और जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष स्थित पोखरे की सफाई का मुद्दा शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री संजय गोंड के समक्ष उठा था। प्रभारी मंत्री ने जल्दी से तालाबों की सफाई का निर्देश दिया बावजूद इसके अभी तक सफाई नहीं हुई। एक तरफ सरकार जल संरक्षण के लिए तालाबों के साफ सफाई और सुंदरीकरण की योजना बना रही है। दूसरीतरफ जिले के तालाबों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिला मुख्यालय के किदवई नगर वार्ड स्थित सड़सा बाबा पोखरा अत्यंत प्राचीन है। वर्तमान में गंदगी और अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। इससे केवल पोखरे के अस्तित्व पर खतरा मडराने लगा है। ऐसा ही हाल नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष स्ति पोखरे का है। यह भी पूरी तरह से गंदगी की चपेट में है। ऐसे में यदि पोखरों की समुचित सफाई नहीं होने और तालाबों में गंदगी और नाबदान के पानी गिराए जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। इसी बीच जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री के समक्ष जब इन पोखरों की साफ-सफाई का मुद्दा रखा गया तो उन्होंने इसे गंभीरता के साथ लिया और जिम्मेदार अफसरों को पोखरों की सफाई कराते हुए रिपोर्ट तलब की। यही हाल पीडीडीयू नगर में मानसरोवर तालाब, आरपीएफ कॉलोनी स्थित पोखरा, नई बस्ती स्थित दामोदरदास पोखरा का भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed