{"_id":"66e61f682958788920057a84","slug":"pm-will-talk-to-15-children-of-lal-bahadur-shastris-birthplace-chandauli-news-c-189-1-svns1010-120440-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली के 15 बच्चों से बात करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली के 15 बच्चों से बात करेंगे पीएम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को शास्त्री की जन्मस्थली पीडीडीयू नगर के बच्चों से बात करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ीं बातें, राजनीतिक जीवन और उनके संघर्ष की कहानी सुनाने 15 छात्र दिल्ली जाएंगे। इसके लिए पीडीडीयू नगर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को चयन किया जा रहा है।
देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय (अब पीडीडीयू नगर) स्थित सेंट्रल कॉलोनी में हुआ था। यहां उनका ननिहाल था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने रेलवे के इंटर काॅलेज में की थी। कुछ वर्षों के बाद वह अपने पैतृक आवास रामनगर चले गए। लाल बहादुर शास्त्री को उनके ईमानदारी और सादगी के लिए जाना जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय दिलाई थी।
लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीडीडीयू नगर के बच्चों से मिलने की इच्छा जाहिर की है। नई दिल्ली में आयोजित गोष्ठी में पीडीडीयू नगर के 15 बच्चे प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे। जिला प्रशासन बच्चों की सूची तैयार कर रहा है। इसके लिए प्रधानाचार्यों से अपने स्कूल के 15-15 बच्चों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन ने दिया है। इसके बाद 15 बच्चों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दो अक्तूबर को नई दिल्ली में शास्त्री जी की जयंती पर पीएम मोदी से मिलने के लिए बच्चों का चयन जिलाधिकारी करेंगे। इसके लिए बच्चों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट-
लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीडीडीयू नगर के 15 बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने नई दिल्ली जाएंगे। इसके लिए बच्चों को चयन किया जा रहा है। डीएम से निपुणता का सर्टिफिकेट पाने वाले छात्र-छात्राओं को पीएम से मिलने का अवसर मिलेगा। - प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली