फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM Samman Nidhi amount will be received through postman

घर बैठे डाकिया के माध्यम से मिलेगी पीएम सम्मान निधि की राशि

Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
PM Samman Nidhi amount will be received through postman
पीडीडीयू नगर। किसानों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य डीबीटी योजनाओं के तहत बैंक खातों में प्राप्त राशि की निकासी के लिए अब बैंक या एटीएम जाने की जरत नहीं है। आपका बैंक,आपके द्वार की तर्ज पर डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर बैठे लोगों को खातों से यह राशि निकालने की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (ए.ई.पी.एस) द्वारा बैंक खातों से भुगतान की सुविधा घर बैठे डाकिया के द्वारा प्राप्त हो सकेगी। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी मंडलाध्यक्षों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधकों को इसके लिए व्यापक रूप से सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। 4 से 13 जून तक यह अभियान चलेगा। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा दस हजार रुपये तक की रकम निकाली जा सकती है। प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी राजन ने बताया कि चन्दौली में अभी तक लगभग 1.5 लाख लोगों ने घर बैठे विभिन्न बैंकों के अपने खातों से 47 करोड़ रुपये की राशि डाक विभाग के माध्यम से निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed