फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM Modi spoke to Mohan Lal of Chakia

Chandauli News: पीएम मोदी ने चकिया के मोहन लाल से की मन की बात

Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi spoke to Mohan Lal of Chakia
चकिया/चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में रविवार को चकिया निवासी मदन मोहन लाल से वार्ता की। प्रधानमंत्री ने मदन मोहन से जनपद में चल रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध टेलीकम्युनिकेशन की सुविधा के बारे में जानकारी ली। वहीं मदन मोहन ने प्रधानमंत्री टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से मरीजों के सुविधाजनक उपचार से अवगत कराया और इस प्रकार की सुविधाजनक उपचार पर प्रधानमंत्री से संतोष व्यक्त किया गया। मदन लाल चकिया के ग्राम अमड़ा उत्तरी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 184 सी एच ओ द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आम जनता के लिए यह टेलीकम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।मरीज अपने क्षेत्र के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर जाकर सी एच ओ को अपनी बीमारी से अवगत कराते हैं, सी एच ओ द्वारा मोबाइल के माध्यम से टेलीकम्युनिकेशन द्वारा चिकित्सक से संपर्क करते हैं,और मरीज की बिमारी और समस्याओं के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हैं।चिकित्सक द्वारा मरीज के लिए जांच और दवा का परामर्श दिया जाता है, उस परामर्श के आधार पर सी एच ओ ( कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) द्वारा मरीज की जांच की जाती है और दवा उपलब्ध कराई जाती हैइस प्रकार की सुविधा से मरीजों को अपने घर के समीप ही चिकित्सीय परामर्श और उपचार उपलब्ध होता है।वर्तमान में जनपद में कुल 92 चिकित्सक टेलीकम्युनिकेशन के लिए पंजीकृत हैं, इनके अलावा वाराणसी, लखनऊ तथा अन्य उच्च मेडिकल संस्थानों के चिकित्सक टेलीकम्युनिकेशन सुविधा के लिए उपलब्ध रहते है।
विज्ञापन

पीएम द्वारा चंदौली का उल्लेख किए जाने से भाजपाई गदगद
चकिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 98 वां संस्करण का प्रसारण रविवार को आकाशवाणी से किया गया । कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा मंडल इकाई चकिया के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर में बकायदे टेंट लगाकर इसे सुना गया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चंदौली जनपद का नाम सुनते ही पार्टी कार्यकर्ता उत्सुक हो गए । चंदौली जनपद के चकिया तहसील अंतर्गत अमरा उत्तरी गांव के निवासी मदन मोहन लाल से ई संजीवनी एप के संबंध में बातचीत सुन भाजपाई बेहद गदगद दिखे । विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक द्विवेदी ने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है कि पूरे देश में प्रसारित हो रहे कार्यक्रम में चंदौली जनपद का नाम लेते हुए यहां के निवासी मदन मोहन से उनके स्वास्थ्य व टेली कंशलटेशन के अनुभव के बाबत पीएम ने जानकारी हासिल की ।प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल क्रांति की शक्ति को स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ई संजीवनी एप को व्यापक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी व जिला मंत्री राकेश मिश्रा , मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता , विजय विश्वकर्मा राजेश चौहान , संदीप गुप्ता गौरव श्रीवास्तव कैलाश जायसवाल , बादल सोनकर , राजकुमार जायसवाल रामबाबू सोनकर , राजन गुप्ता , संतोष सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed