फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plenty of potholes on Alinagar-Panchphedwa road, in need of repair

अलीनगर-पंचफेड़वा मार्ग पर गड्ढों की भरमार, मरम्मत की दरकार

Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Plenty of potholes on Alinagar-Panchphedwa road, in need of repair
पीडीडीयू नगर। अलीनगर से पंचफेड़वा के बीच चार किमी जीटी रोड पर गड्ढों की भरमार हो गई है। आलम यह है कि कई स्थानों पर सड़क के एक ही लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे हैं। कहीं-कहीं तो सड़क पगडंडी बन गई है। इससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए 36 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा था। लेकिन धन स्वीकृत नहीं हुआ। ऐसे में पीडब्लूडी नया स्टीमेट बनवाने के लिए दुबारा सर्वे कराने का कार्य कर रहा। मुख्यालय से नगर को जोड़ने वाले जीटी रोड की दशा वैसे तो पड़ाव से पंचफेड़वा तक दयनीय है, लेकिन अलीनगर से पंचफेड़वा तक चार किमी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। साथ ही सड़क पर गड्ढों की भरमार है, इससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गड्ढों के चलते बचकर चलने के बाद भी लोग गिरकर चोटिल होते हैं। चकिया त्रिमुहानी से आगे जैसे ही अलीनगर क्षेत्र में लोग प्रवेश करते हैं, सड़क पर बने गड्ढे वाहनों की रफ्तार तो रोकते ही है, साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। हालांकि इस मार्ग से प्रतिदिन अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। इसके बाद भी उनका ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed