फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pledge to follow the rules of the constitution on Constitution Day

संविधान दिवस पर संविधान के नियमों के पालन की ली शपथ

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pledge to follow the rules of the constitution on Constitution Day
पीडीडीयू नगर। जिले में संविधान दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्कूल, कॉलेजों, कार्यालयों में कानून दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने संविधान के नियमों के पालन की शपथ ली। वहीं गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता और रैलियों में माध्यम से लोगों को भारतीय संविधान की खूबियां गिनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि दुनियां के बेहतरीन संविधान में भारत का संविधान शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज की ओर से संविधान दिवस पर रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्रों ने पूरे नगर का भ्रमण किया और संविधान की खुबियां गिनाई। रैली को शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान दिवस के बहाने देश के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर को याद किया जाता है। नगर के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के पं. पारसनाथ तिवारी ग्रंथालय में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक और छात्रों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेश तिवारी ने संविधान दिवस की महत्ता समझाई। डॉ. आशुतोष ने संविधान से जुड़ी रोचक बातों को प्रस्तुत किया। डॉ. संजय ने कहा किऽ हम भारत के लोगऽ ही हम सभी भारतीयों का सूत्र वाक्य है। इस मौके पर डॉ. इशरत जहां, डॉ. अरूण, डॉ. अजित,डॉ. ब्रजेश, डॉ. दीनबंधु ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. उदयन मिश्र ने, संचालन विवेक कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गुलजबी अख्तर ने किया। चकिया संवाददाता के अनुसार सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार मे शुक्रवार कों राजनीति विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. प्रियंका पटेल और पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें संविधान दिवस की महत्ता पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता में श्रद्धा जायसवालप्रथम, सत्या द्वितीय, परवीन बानो तृतीय रहीं। इस अवसर पर डॉ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गोंड़, डॉ. कलावती, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिहं, बिंद कुमार, डॉ. समशेर बहादुर, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिहं, विश्व प्रकाश शुक्ल रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने किया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की ओर से नगर के अनौपचारिक शिक्षा केंद्र पर संविधान दिवस में डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान चित्रकला आयोजित प्रतियोगिता में कटरिया, करवदिया, धनरिया, पीतपुर, बहोरिकपुर सहित 15 गावों के वनवासी बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिवम , अरविंद , शाक्या चन्द्र गौतम, सुनील पाल , देवेंद्र कुमार, गुलाब , मुकेश कुमार रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला और प्राथमिक विद्यालय लेड़हा में आयोजित संविधान दिवस में ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने स्कूली छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed