फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Playing with health, samples of 25 food items failed

Chandauli News: सेहत से खिलवाड़, 25 खाद्य पदार्थों का सैंपल फेल

Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Playing with health, samples of 25 food items failed
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में दुकानदार आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। जनवरी में खाद्य विभाग की ओर से प्रयोगशाला आगरा में भेजे गए 42 नमूनों में 25 नमूना फेल हो गया है। इसमें आठ दूध, 17 पेड़ा, छेना, खोआ और पनीर के नमूने हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपावली, होली आदि त्योहारों पर विशेष अभियान चलाकर दुकानों से सैंपल एकत्रित करता है। उसे जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा जाता है। जनवरी में खाद्य विभाग की ओर से जांच के बाद 42 खाद्य पदार्थों का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। एक सप्ताह पूर्व आई रिपोर्ट में 42 सैंपल में 25 फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी में नगर और ग्रामीण अंचलों की दुकानों से कुल 42 नमूना संकलित कर जांच को आगरा भेजा गया था। इसमें 25 नमूने फेल हुए हैं। आठ नमूना दूध एवं 17 नमूना खोआ, पनीर, पेड़ा और छेना का शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित दूधिए और दुकानदारों को नोटिस भेजी जा रही है। एक महीने में नोटिस का जवाब न देने पर एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed