फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plants planted during the campaign were missing, land lying vacant

अभियान के दौरान लगाए थे 3100 पौधे, एक भी नही बचे, खाली पड़ी जमीन

Sun, 13 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Plants planted during the campaign were missing, land lying vacant
पीडीडीयू नगर। वन विभाग ने वर्ष 2018-19 में रेलवे की खाली पड़ी पांच हेक्टेयर जमीन पर 3125 से अधिक पौधे रोपे गए थे। इस पर हजारों रुपए खर्च किए। रेलवे ने भी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली लेकिन किसी ने कर्तव्य का पालन नहीं किया। नतीजा हुआ कि आज इस भूमि पर एक भी पेड़ नहीं है। पूरी जमीन खाली है। यहां लगा पौधरोपण का बोर्ड इस अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। कागजों में यह सब बहुत सुहावना नजर आता है लेकिन पौधरोपण की हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

इसका प्रत्यक्ष प्रमाण रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी और प्लांट डिपो कारखाना के बीच की पांच हेक्टेयर की खाली भूमि है। यहां नमामी गंगे योजना के तहत वर्ष 2018-19 में पांच हेक्टेयर रेलवे की खाली भूमि पर काशी वन्य जीव प्रभाग के मुगलसराय रेंज की ओर से 3125 पौधों का रोपण किया गया। रेलवे ने भी पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराकर वाहवाही लूटी और खुद को पर्यावरण का हितैषी घोषित किया। यदि पौधे बड़े हो जाते तो यहां जंगल बन चुका होता, लेकिन आज पूरी भूमि पर एक भी पौधा नहीं है।
विज्ञापन

खाली भूमि पर गर्मी में रेलवे कॉलोनी के साथ कॉलोनी से सटे कुढे खुर्द गाव के युवा क्रिकेट खेलते हैं जबकि बारिश होने के बाद पूरा इलाका हरी घास का मैदान बन गई है। इसमें मवेशी आराम फरमा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पौधे कहां गए। यहां वन विभाग की ओर से पौधरोपण के संबंध में लगाया गया बोर्ड पूरी व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यधिक संवेदनशील है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष पौधरोपण का नया रिकार्ड बन रहा है। पिछले वर्ष जिले में 41.76 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें 25.11 लाख पौधे का रोपण वन विभाग की ओर से वन भूमि के साथ खाली भूमि में कराया गया।

शेष पौधों का रोपण जिला प्रशासन, शिक्षा, जिला पंचायत, नगर निकाय, ग्राम पंचायत सहित अन्य विभागों ने किया। इसके पूर्व वर्ष 2018-2019 में भी 39 लाख पौधों का रोपण किया गया था। इसमें भी सबसे अधिक पौधरोपण वन विभाग ने किया था। प्रति वर्ष सरकार पौधरोपण अभियान और पौधों की सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इस वर्ष भी जिले में 49.13 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। इसमें 27 लाख पौधे वन विभाग, तीन लाख पर्यावरण विभाग, 11 लाख पौधे ग्राम्य विकास, 1.28 लाख पौधे राजस्व और इतने ही पंचायती राज विभाग को लगाने है। कृषि विभाग को 2.15 और उद्यान विभाग को 1.42 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
रेलवे की खाली भूमि पर पौधरोपण किया गया था। आस पास के लोगों ने इसे उखाड़ दिया होगा। इस वर्ष फिर से यहां पौधरोपण करा कर इलाके को हरा भरा किया जाएगा।
ज्ञानेन्द्र राय
वन रेंजर, मुगलसराय,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed