{"_id":"5ef243dd8ebc3e42be64e597","slug":"planting-a-message-of-conservation-of-greenery-chandauli-news-vns531852441","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर दिया हरियाली के संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर दिया हरियाली के संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिवर्तन सेवा समिति और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण कर हरियाली के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान बीस पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर समिति के सचिव प्रभाकर सिंह सदस्यों का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा कि पौधरोपण करना हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। संगठन द्वारा निश्चित रूप से किया जा रहा कार्य सराहनीय है लेकिन उस पौधे को वृक्ष के रूप मे खड़ा करना हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण होना चाहिए। यह वृक्ष बड़ा होकर आम जनता को राहत प्रदान करेगा और पर्यावरण संरक्षण मे अपनी भूमिका निभाएगा। बैंक के डिप्टी मैनेजर अंकित त्रिपाठी ने कहा कि हमे अपने और आने वाली पीढ़ी दोनों के जीवन रक्षा हेतु वर्तमान मे वृक्षों का रोपण और उनका संरक्षण करने की अति आवश्ययकता है। यदि हम आज नही चेते तो कल धरती पर पानी और आक्सीजन की सबसे अधिक कमी होगी। इस मौके पर बैंक के डिप्टी मैनेजर शशांक श्रीवास्तव, समिति के श्रीकांत शर्मा, कमलेश यादव, सुशांत भट्टाचार्य रहे।
पीडीडीयू नगर। हिंदू युवा वाहिनी भारत युवा मोर्चा का मचिया कला में जिला कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशन द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा की युवाओं को जब भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं हर समय उनके लिए उपस्थित रहूंगा। जिलाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने संगठन को मजबूत करने व युवाओं को संगठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडेय, दिव्यांशु द्विवेदी, सौरव मिश्र, गौरव मिश्र, हिमांशु तिवारी, सौरभ चतुर्वेदी, प्रशांत, विकास, अमन, शिवम, गोविंद, हेमंत रहे। संवाद