फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plant more number of trees on the banks of Ganga: DM

गंगा किनारे अधिक संख्या में करें पौधरोपण: डीएम

Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plant more number of trees on the banks of Ganga: DM
जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए गंगा नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों व लोगों को लगातार जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा नदी में नालों के माध्यम गिरने वाले गंदे पानी, कूड़ा करकट वाले जगहों को चिह्नित कर उन्हें रोकने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएं। साथ ही गंगा के किनारे बसे गांववासियों को जागरूक किया जाए कि वे खुले में शौच न करें और कूड़ा करकट नदी में न फेंके। डीएम ने कहा कि मृत पशुओं को गंगा में प्रवाहित न कर उसको गड्ढा खोदकर ऊपर से मिट्टी से अच्छे से ढक दें, ताकी कोई मांसाहारी जानवर या आवारा कुत्ते उसको बाहर न निकाल सकें। साथ ही गंगा के किनारे अधिक संख्या में पौधरोपण करें। लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक करें, जिससे पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और गंगा किनारों पर बाढ़ से कटान में कमी आएगी। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed