फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plans made for polls

पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति

Wed, 23 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Plans made for polls
मुख्यालय के बिछियां स्थित धरनास्थल पर मंगलवार को बसपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बसपाइयों ने पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और चंदौली ब्लाक के सेक्टर-1 से जिला पंचायत सदस्य के लिए सुजीत सिंह को उम्मीदवार अधिकृत किया।

इस दौरान वाराणसी व आजमगढ़ के मंडल कोआर्डिनेटर सुरेंद्र राम ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को चुुनाव के समय जागने की जरूरत है।

प्रदेश सरकार ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर साजिशन 9 अक्टूबर को चुनाव कराने का फैसला किया है, ताकि समाज के लोग लखनऊ जाएं और मतदान से वंचित रह जाएं।

कहा कि समाज के लोग पार्टी के लोगों को वोट देकर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाएं। समाज के लोगों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है।

सपा मुसलमानों को ठगने का काम कर रही है। कोआर्डिनेटर सुभाष चंद्र ने कहा कि पंचायत चुनाव में बसपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटें बसपा की झोली में आएंगी।

अन्य दलों को सभी लोगों ने देख लिया है अब उनके झूठे वादे जनता बर्दाश्त करने के मूड में  नहीं है।  
इस अवसर पर मुगलसराय विधायक बब्बन सिंह चौहान,  विजेंद्र राम, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, बृजेश सिंह, बेलाल अंसारी, वसीम अहमद, राधेश्याम, रामअवतार आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व  संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed