फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pintu Sharma of Direhu won the 1500 meters race

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संजय ने मनवाया लोहा

Thu, 25 Aug 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pintu Sharma of Direhu won the 1500 meters race
चकिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़ की दो प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करसंजय ने अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री एड. उमाशंकर सिंह व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की प्रतिभा का निखार होता है। साथ ही मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। बीईओ मदनलाल ने बताया कि कबड्डी के बालक वर्ग में चकिया को प्रथम, केराडीह को द्वितीय व बालिका वर्ग में बरौझी को प्रथम और केराडीह को द्वितीय स्थान मिला। वहीं 400 मीटर दौड़ में चंडीपुर के संजय प्रथम स्थान पर रहे। मुबारकपुर के इम्तियाज को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। 18 सौ मीटर दौड़ में चंडीपुर के संजय को प्रथम, भीषमपुर के नीतीश को द्वितीय और 15 सौ मीटर दौड़ में दिरेहूं के पिंटू शर्मा को प्रथम, भीषमपुर के नीतीश को द्वितीय स्थान मिलाो। गोला प्रक्षेपण में अकोढ़वा के विवेकानंद दुबे ने प्रथम, लालपुर के अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अरविंद यादव, अंकित, भगत सिंह, परमानंद तिवारी, अच्चुतानंद त्रिपाठी, महेंद्र, अजीत, रजनीश पांडेय सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed