{"_id":"6ac554c95b6cf7031007b1ff","slug":"pickup-driver-electrocuted-after-being-caught-in-a-hanging-power-line-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155798-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर लटके बिजली के तार में फंसी पिकअप, करंट से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर लटके बिजली के तार में फंसी पिकअप, करंट से चालक की मौत
विज्ञापन
विष्णु साहनी, फाइलफोटो
पड़ाव। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद वार्ड में मंगलवार को सुबह बांध रोड पर सड़क किनारे लटके बिजली के तार में पिकअप फंसने से चालक विष्णु साहनी (35) की मौत हो गई। पिकअप स्टार्ट करते समय अचानक उसमें करंट उतर गया और चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे पड़ाव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुजाबाद निवासी विष्णु साहनी पिकअप चलाकर पत्नी और दो बेटियों का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे वह घर से निकलकर बांध रोड पर खड़ी अपनी पिकअप के पास पहुंचा। वाहन स्टार्ट करते समय ऊपर से लटक रहा बिजली के कनेक्शन का तार पिकअप में फंस गया। इससे वाहन में करंट दौड़ गया और विष्णु उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
इस हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे पिकअप से अलग किया और तत्काल पड़ाव स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामनगर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिजली निगम के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि मामले जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।