फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pickup collided with an auto, 17 people injured, treatment of 6 ongoing at trauma center

Chandauli News: पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, 17 लोग घायल, 6 का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

Sun, 22 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with an auto, 17 people injured, treatment of 6 ongoing at trauma center
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा मोड़ के समीप दुर्घटना के क्षतिग्रस्त वाहन व जुटी भीड़। स्रोत:-जा
नौगढ़/चकिया। थाना क्षेत्र के नौगढ़–मधुपुर मुख्य मार्ग पर चोरमरवा पुल के पास शुक्रवार को मजदूरों से भरी पिकअप ने सवारी ले जा रहे ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे में दोनों चालकों समेत कुल 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर किया गया। वहां से छह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। अन्य छह घायलों को जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती कराया गया है। नौगढ़ क्षेत्र के बोदलपुर निवासी रमेश कुमार पिकअप से 10 महिला मजदूरों को लेकर गहिला गांव जलौनी लकड़ी लेने जा रहे थे। वहीं चिकनी गांव निवासी रंजन कुमार ऑटो से सवारियों को सोनभद्र जिले के मधुपुर छोड़ने जा रहे थे। चोरमरवा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। चकिया अस्पताल से गंभीर हालत में अनीता (15) बटौवा, बलवंती (40) जयमोहनी, गिरिजा (48) डुमरिया, रंजन कुमार (23) चिकनी, गुड्डी (45) जयमोहनी और अमली (48) जयमोहनी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहीं उषा (45) अमरा, पियासा (18) जयमोहनी, मुनकी (40) बटौवा, सरिता (38) जयमोहनी और संगीता (38) जयमोहनी का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। सीएचसी में डॉ. सत्य सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नीरज व स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार (एडवोकेट), चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप और कैलाश जायसवाल मौके पर पहुंचे। विधायक कैलाश आचार्य ने सीएमएस डॉ. रवि सिंह को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed