{"_id":"5ebad4ab8ebc3e90a074f3d9","slug":"physicians-honored-chandauli-news-vns524596569","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। इस मौके पर कोविड 19 वैश्विक महामारी के खिलाफ चल रहे युद्ध में योद्धा के तहत कर्मपथ पर जुटे नर्सों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मिस फ्लारेंस नाइटिंगेल को भी याद किया गया।
चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इस्टीट्यूट में विश्व नर्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के सभागार में इसकी शुरूआत डॉ. धनंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मिस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में कहा कि आज पूरा विश्व कोविड 19 से युद्ध कर रहा है। इस विपरीत परिस्थतियों में भी नर्स योद्धा के रूप में कर्मपथ पर डटे हैं। देश में भी यहां के रहवासियों के जीवन बचाने के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। उसका उल्लेख नर्स बलिदान और सेवाभाव की महागाथा के रूप में की जाएगी। इस अवसर पर आकृति यादव, राजेश पटेल, संगीता वर्मा, मंशू माला, वंदना पाठक, रिंकू मौर्य, रीतू देवी, आकाश शर्मा रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान संघर्ष कर रहे चिकित्सक तथा नर्स को इंटरनेशनल नर्स डे पर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने चिकित्सक और नर्सों को सम्मानित किया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, महिला नेत्री दिव्या जायसवाल की देख-रेख में चिकित्सक, चिकित्साकर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि चिकित्सकों की स्वास्थ सेवा ईश्वर सेवा के समान है जिसके लिए सम्मान जरूरी है। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी संक्रमण की घड़ी में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक योद्धाओं की तरह युद्ध में संघर्षरत है जो इस कड़ी में विशेष सम्मान के पात्र हैं।स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि इस कठिन दौर में मिली जिम्मेदारी को नैतिकता के आधार पर चिकित्सा कर्मी चिकित्सक अपनी ड्यूटी को सेवा समझकर निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर पंकज दुबे, आशु गुप्ता, मनोज जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, सारांश केसरी, राजेश चौहान, बबलू चौहान, रामप्रकाश यादव, अरविंद मोदनवाल रहे। इसी तरह जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को सीएमएस डॉ. उषा यादव ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सालय में आने वाले तमाम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने में चिकित्सक तथा चिकित्सा कर्मी जूझ रहे हैं उन्हें बिस्किट चॉकलेट देकर उनका हौसला बुलंद किया। इस अवसर पर मेनेजर डॉ. दिलशाद अली, फार्मासिस्ट अनिल शर्मा, जगदीश, स्टाफ नर्स विजयलक्ष्मी पाठक, रामविलास यादव रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2500