{"_id":"6a1fe2b64921ac0af20b237c","slug":"physical-altercation-over-old-grudge-youth-brandishes-weapon-video-viral-in-chandauli-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय
Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
सार
चंदौली जिले में दो पक्षों में मारपीट के दौरान युवक ने असलहा लहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
नैढ़ी गांव के बाहर स्थित एक पान की गुमटी पर मंगलवार की शाम कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच एक मनबढ़ युवक ने असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को पकड़ लिया और समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले में मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी दिल्ली में नौकरी करता है और बकरीद के मौके पर छुट्टी लेकर घर आया था। फिलहाल विवाद के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन