{"_id":"61730e770e03fd4b6f3d5987","slug":"photo-of-teacher-sleeping-in-school-went-viral-stir-in-the-department-chandauli-news-vns6187186170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में सोते शिक्षक का फोटो हुआ वायरल, विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में सोते शिक्षक का फोटो हुआ वायरल, विभाग में हड़कंप
शहाबगंज के प्राथमिक विद्यालय डेहरी कला में सो रहे अध्यापक
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
शहाबगंज विकासखंड के डेहरी कला प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का कक्षा में मेज पर पैर रखकर सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एबीएसए ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुअ। वीडियो में एक शिक्षक कक्षा में मेज पर पैर रखकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं और जमीन पर बच्चे पर बैठकर पढ़ रहे हैं। यह वीडियो शहाबगंज ब्लाक के डेहरी कला, प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि संबंधित विद्यालय के वीडियो की जानकारी मिली है। इस संदर्भ में अध्यापक से पूछताछ और जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले भी धानापुर विकासखंड के एक विद्यालय में कुर्सी पर सोते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बाद में जांच में लीपापोती करते हुए और यह बताते हुए कि वह शिक्षक नहीं बल्कि टीकाकरण कराने वाला मरीज था, आरोपी शिक्षक को फिर से बहाल कर दिया गया।
नौगढ़ के पड़रिया प्राथमिक विद्यालय। संवाद- फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।