फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Photo exhibition in BHU Organized by Amar Ujala: Kashi art and culture glimpse will see by images

बीएचयू: अमर उजाला की ओर से छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन, देखने को मिलेगी काशी की कला और संस्कृति की झलक

Thu, 02 Dec 2021 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Dec 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Photo exhibition in BHU Organized by Amar Ujala: Kashi art and culture glimpse will see by images
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

अगर आपको काशी की कला, संस्कृति और धरोहर की अनूठी झलक देखनी हो तो आपको एक से बढ़कर एक चित्र देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको अमर उजाला की ओर से बीएचयू के दृश्य कला संकाय में लगने वाली दो दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी में आना होगा। यह शुक्रवार यानी तीन दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यहां जाने माने छायाकारों की कला के माध्यम से आप काशी की प्राचीन विरासत से रूबरू हो सकेंगे। वहीं वन्य जीव संरक्षण के बारे में भी एक अलग संदेश मिलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में लगने वाली इस प्रदर्शनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। छायाकारों द्वारा काशी के विभिन्न घाटों के सौंदर्यीकरण, उनकी विशेषताओं, गंगा निर्मलीकरण, धरोहरों के संरक्षण, काशी के लक्खा मेले, परंपराओं पर चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। दृश्य कला संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तमा दीक्षित के संयोजन में लगने वाली प्रदर्शनी में युवा कलाकारों को छायाचित्रों से जुड़ी बारीकियां भी जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी निगरानी

दो दिवसीय प्रदर्शनी की निगरानी के लिए बीएचयू में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति अध्यक्ष, डॉ. उत्तमा दीक्षित संयोजक और ललित मोहन सोनी, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। डॉ. सुरेश चंद्र को प्रदर्शनी समिति का समन्वयक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed