फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PHC not started even after five years of foundation stone laying

Chandauli News: शिलान्यास के पांच साल बाद भी नहीं शुरू हुआ पीएचसी

Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
PHC not started even after five years of foundation stone laying
पांच दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसनी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था। पांच वर्ष बीतने के बाद भी केंद्र का उद्घाटन नहीं हो पाया है। इससे जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बसनी, रामपुर, डिग्घी, गंजख्वाजा, बसरतिया, कोरी, धमिना सहित एक दर्जन गांव के गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने आए सीएम ने उसी दिन इस अस्पताल का भी शिलान्यास किया था लेकिन यह अस्पताल का निर्माण पांच साल बाद भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रियानंद मिश्रा ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार सीएमओ से लिखित रूप से किए जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा हैंडओवर नहीं किए जाने की बात कह कर टाल दिया जाता है।
किसान केदार यादव ने बताया कि अस्पताल का शिलान्यास हुआ तो लोगों में उम्मीद जगी थी कि इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल या इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा लेकिन पांच वर्ष बाद भी अस्पताल चालू नहीं हो पाया है।

संतोष मिश्रा ने कहा कि यह अस्पताल इस क्षेत्र के गरीब जनता के लिए संजीवनी का काम करेगा लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण यह अस्पताल अभी तक शुरू नही हो पाया है। ग्रामीण बब्बलू यादव ने बताया कि यह अस्पताल कई गांव के असहाय व गरीब लोगों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed