{"_id":"68c86fae49eb1d31f80fe899","slug":"petroleum-companies-accused-of-adulteration-chandauli-news-c-189-1-svns1010-136527-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेट्रोलियम कंपनियों पर मिलावट के लगाए अारोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेट्रोलियम कंपनियों पर मिलावट के लगाए अारोप
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी को पत्र सौंपते चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह। स्रोत: स्
पीडीडीयू नगर। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में गड़बड़ी और मिलावट को लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है।
उन्होंने भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि मिलावटखोरी से न केवल गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी पनप रहा है।
सांसद के अनुसार, भारत सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों में एथेनॉल मिश्रण का आदेश जारी किया है, लेकिन इसमें रेशियो (अनुपात) स्पष्ट नहीं किया गया।
इसी का फायदा उठाकर मुगलसराय स्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल से जुड़े टैंकरों द्वारा पेट्रोल पंपों तक पहुंचाई जा रही आपूर्ति में गुजरात निर्मित साल्वेंट की मिलावट की जा रही है। सांसद का आरोप है कि यह मिलावट सीधे रीफिलिंग प्लांट के अंदर से हो रही है। उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल और डीजल से गाड़ियों के इंजन लगातार खराब हो रहे हैं।
वीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि हूं और मुझे यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है। जनहित के विरोध में हो रहे इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कहा इसकी रिपोर्ट हमें भी दिया जाए।