फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people will choose village head

तीन लाख 91 हजार लोग चुनेंगे प्रधान

Tue, 01 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 01 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
people will choose village head
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


नियामताबाद व सकलडीहा विकास खंडों में एक दिसंबर को मतदान होना है। यहां पर 391843 मतदाता प्रधान पद के 1404 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं के लिए कुल 564 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा।

इस दौरान स्टेटिक टीमों के अलावा डीएम समेत जनपद के आला अधिकारी व जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।


जनपद के सकलडीहा व नियामताबाद ब्लाक में दूसरे चरण के तहत मंगलवार को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे।

इसमें नियामताबाद के 88 ग्राम पंचायतों में 203480 मतदाता 688 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों के अलावा 1016 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को वोट देंगे।

 इसी तरह सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के 188363 मतदाता 104 ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे 716 और 1330 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे 1469 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए दोनों विकास खंड को चार जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया है।

जहां चुनाव के वक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मतदान के लिए कुल 564 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ व पीएसी के जवान मतदान के दौरान भ्रमण कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

इन जवानों को जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
डीएम सुरेंद्र विक्रम ने चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्षता से चुनाव कराने के निर्देश दिया।

यह आदेश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव कार्य में विघ्न डालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed