{"_id":"6338fdcd957fd773e57f5695","slug":"people-were-surprised-to-see-the-unique-movement-in-the-ganges-and-the-sky-white-line-seen-from-water-to-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में अनोखी हलचल देख हैरान हुए लोग: पानी से आसमान तक दिखी सफेद लाइन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में अनोखी हलचल देख हैरान हुए लोग: पानी से आसमान तक दिखी सफेद लाइन, वीडियो वायरल
Sun, 02 Oct 2022 12:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:38 PM IST
सार
यूपी के चंदौली में शनिवार को गंगा के पानी में हलचल के साथ आसमान से एक बड़ी सफेद लकीर खींची हुई दिखी। जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवाओं की होड़ लगी रही। देर शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
गंगा और आसमान में अनोखी हलचल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली में शनिवार शाम एक अद्धभुत नजारा देखने को मिला। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव के समीप गंगा में अनोखी हलचल देखकर लोग हैरान हो गए। गंगा के पानी में हलचल के साथ आसमान से एक बड़ी सफेद लकीर खींची हुई थी जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवाओं की होड़ लगी रही। देर शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि गांव के चंदन गुप्ता सतेंद्र गुप्ता आशुतोष कुमार शर्मा सहित कई लड़के प्रतिदिन की भांति गंगा घाट पर खेलने गए थे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम चार बजे अचानक गंगा में हलचल दिखने लगी दूर किनारे पर ऐसा लग रहा था जैसे पानी में कोई बड़ी चीज गिरी हो। वहीं पानी से जुड़कर आसमान में काफी दूर तक एक सीधी सफेद लकीर गई हुई थी। यह दृश्य पांच मिनट तक जस का तस रहा। जिसे देखने के लिए और वीडियो बनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। देर शाम तक गांव में चर्चा का विषय रहा किया है आखिर क्या था पर इसका जवाब किसी को नहीं मिला।