फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People suffering from unannounced cuts in severe heat

बिजली न मिलने से उमसभरी गर्मी में बिलबिला उठे लोग

Mon, 25 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
People suffering from unannounced cuts in severe heat
पीडीडीयू नगर। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ बिजली की आंचामिचौली भी आरंभ हो गई है। दिन-रात हो रही असमय बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल है। रविवार को नगर के एक हिस्से में रात भर लोगों को बिजली नहीं मिली। इससे उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। वहीं अन्य हिस्सों में भी बिजली की आवाजाही जारी रही। बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड-दो के चंदासी उपखंड से निकले तीन नंबर फीडर से जुड़े उपभोक्ता रविवार की रात बिजली कटौती से परेशान रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से रात के नौ बजे बिजली चली जाती है और इसके एक या दो घंटे बाइ ही आती है। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस संबंध में पूछे जाने पर टका सा जवाब देते हैं कि उनके यहां से सप्लाई जारी है। कहीं किसी फाल्ट के कारण लाइट नहीं आ रही होगी। चहीं रविवार को रात के नौ बजे बिजली गई तो फिर काफी देर नहीं आई। इसके बाद बिजली पूरी रात आती और जाती रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि हर 10 मिनट पर बिजली कट जा रही थी और घंटो बाद आ रही थी। बिजली कटौती का असर ईद मनाने वालों पर भी पड़ा। रात को ठीक से सो नहीं पाने के कारण उनके पर्व मनाने का मजा फीका हो गया। इस संबंध में एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि रात में कई स्थानों पर जंफर उड़ जाने व तार टूट जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की सुबह तक आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed