फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People stopped construction work

लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाया

Sat, 18 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
People stopped construction work
प्रदर्शन करते वार्डवासी।
सड़क पर आधा इंटरलाकिंग और आधा सीसी किए जाने व घटिया निर्माण सामग्री से नाराज वार्ड नंबर 25 मैनाताली के वाशिंदों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य रुकवाकर प्रदर्शन किया। मांग किया कि सड़क केवल सीसी ही बनाई जाए।  प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ठेकेदार को वार्डवासियों ने बंधक बना लिया। ठेकेदार ने जब यह कहा कि अधिकारियों से बात करने के बाद ही आगे का कार्य होगा। तब उसे मुक्त किया गया। 
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 कूड़ा बाजार चौकी के सामने की सड़क जर्जर हो चुकी है। नगर पालिका ने इस सड़क का निर्माण आधा सीसी और आधा इंटरलाकिंग कराने की योजना बनाई। कुछ दिनों से इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था। वार्ड वार्डवासियों का कहना था कि जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। वार्डवासियों को जानकारी हुई की आधे सड़क की सीसी कराई जाएगी तो शुक्रवार को वार्डवासियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।  प्रदर्शन करने वालों में मुहम्मद दानिश, नफीस, असलम, रुस्तम, कल्लूू, आफताब,  आशिफ, अरमान आदि प्रमुख रूप से   मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed