{"_id":"67a2641d08c863294b0d9418","slug":"people-returning-after-taking-bath-in-maha-kumbh-crowd-at-the-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126873-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे लोग, स्टेशन पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे लोग, स्टेशन पर भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वसंत पंचमी पर प्रयागराज में संगम स्नान कर लौटने वालों से मंगलवार को रेलवे स्टेशन पटा रहा। मंगलवार की देर शाम तक 40 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। मंगलवार को प्रयागराज ही नहीं वाराणसी आने वाली ट्रेनें स्नानार्थियों से भरी रही। वहीं डाउन की ट्रेनों में यात्री रवाना हुए। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ, जीआरपी कर्मी और वाणिज्य विभाग के अधिकारी जुटे रहे।
वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। स्नान के बाद सोमवार से ही वापसी करने वाले यात्रियो की भीड़ डाउन की ट्रेनों में हो रही है। यही नहीं बड़ी संख्या में प्रयागराज स्नान के बाद लोग वाराणसी पहुंच गए थे। ऐसे में वाराणसी से आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पीडीडीयू, यार्ड पोस्ट सहित अन्य पोस्टों के साथ हाजीपुर से जवानों की ड़्यूटी लगाई गई है। वहीं जीआरपी के साथ पीएसी और मुगलसराय व अलीनगर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज से वापसी वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वाणिज्य विभाग के साथ अन्य विभागों को लगाया गया। यात्रियों को सुरिक्षत ढंग से ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, अक्षय कुमार आदि की टीम जुटी रही। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ नहीं होने की वजह से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की जरूरत नहीं पड़ी।