{"_id":"ddd65d34f4c5a0b36fce338eb3339758","slug":"people-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया तोड़े जाने पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया तोड़े जाने पर धरना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दिवाकरपुर में नाले पर बनी पुलिया को तोड़े जाने के विरोध में
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के समीप प्रदर्शन किया और बाद में
बेमियादी धरने की शुरुआत की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पुलिया की मरम्मत जब तक शुरू नहीं होती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इसके पूर्व हुई सभा में नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि चंदौली से नई बाजार होते हुए कमालपुर जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। पुलिया सही सलामत होने के बाद भी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इसे खराब दिखा दिया गया और मरम्मत के लिए ठेका दे दिया गया।
तीन माह पूर्व पुलिया पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना जेसीबी से तुड़वा दिया।
इससे इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। क्षेत्र के पौरा, फुल्ली, पीथापुर, बहरवानी, ओनावल, खोर आदि गांव के लोगों के लिए तो रास्ता ही बंद हो गया है। लोगों की मांग पर नाले पर पैदल आवागमन का रास्ता बनाया गया है। चार पहिया वाहनों का गुजरना एकदम मुश्किल है।
कई बार इसके मरम्मत के लिएमांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरने बैठे किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने के पूर्व गांव के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर रमेश यादव, बलवंत सिंह, पिंटू गोंड, छविनाथ, राजेश झा, मुराहू राम, रामराज यादव, कमलेश राय, संजय राय, राजकुमार, जयप्रकाश, अशोक, मुन्ना, सीताराम राजभर आदि रहे।